किरंदुल। विश्व को एकात्म मानववाद का संदेश देने वाले महान राजनेता और गरीबों के कल्याण के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 23 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ता एवं अल्पसंख्यक मोर्चा ने ग्रामीणों के बीच में जाकर मनाई।यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी मंडल किरंदुल के कार्यकर्ता एवं अल्पसंख्यक मोर्चा ने फुटबॉल ग्राउंड शक्तिकेंद्र के बूथ क्षेत्र 245, 246 में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ मनाई।अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष बूथ पालक शेख नजमुल हक मंडल महामंत्री संजीव दास ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। वो द्वि राष्ट्रवाद के खिलाफ थे उन्होंने अखंड भारत की कल्पना की थी। उनके द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद में संप्रदाय से ऊपर उठकर अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की कल्पना की थी। वर्तमान में भारत सरकार बीमा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, अंत्योदय योजना, किसान बीमा योजना, आवास योजना जैसे अनेक योजना पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों का प्रतिपादित है। उपस्थित भाजपाइयों ने उन्हें नमन करते हुए उनके सिद्धान्तों पर चलने का संकल्प लेकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष बूथ पालक शेख नजमुल हक महामंत्री संजीव दास शेख आरिफ सुकरू राम बिमला बुधरी भीमा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।