भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश गोल्डी का निधन, डिप्टी सीएम ने जताया शोक

भिलाई। आज चारामा के भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश गोल्डी जोतवानी का निधन हो गया इस घटना को सुनकर राजनीति की गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रकाश गोल्डी के निधन को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि- चारामा के भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश गोल्डी जोतवानी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *