स्थानीय शासन प्रशासन की लापरवाही के चलते नगर में बड़ी संख्या में कोरोना से पीड़ित मिल रहे हैं लोग लगातार तिल्दा नेवरा में बड़ी संख्या में रोज शासकीय अस्पताल तिल्दा में जांच करा रहे हैं और पॉजिटिव आ रहे हैं और सैकड़ों की संख्या में लोग प्राइवेट हॉस्पिटल पर भी अपनी जांच करा रहे हैं जिससे पता चलता है कि किस प्रकार से कोरोना महामारी अपना जाल फिर से फैलाने लगा है जिसमें व्यापारी मजदूर युवा बुजुर्ग सभी प्रकार के लोग चपेट में आ रहे हैं वहीं स्थानीय प्रशासन के द्वारा कुछ दिन पहले ही नगर पालिका में बैठक आयोजित किया गया और कोरोना से लड़ने की रणनीति बनाया गया लेकिन यह सभी रणनीति और नियम कागज में ही सिमट कर रह गया है किसी भी दुकानों पर या कोई भी बाजार पर मास्क लोगों के चेहरे पर नहीं दिख रहा है जो कि स्थानीय प्रशासन की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है जिस प्रकार से लोग बिना मास्क के बेफिक्र होकर बाजारों में घूम रहे हैं कहीं ना कहीं सब खुद ही समस्या को निमंत्रण दे रहे हैं जिसे रोकने की दायित्व शासन प्रशासन की बनती है लेकिन शासन प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से भागते हुए दिख रहा है इतने बड़े महामारी से मुंह फेर रहा है वहीं वार्ड क्रमांक 6 के बाजार हाट में जो अस्थाई थोक सब्जी मंडी है जहां पर रोज हजारों की संख्या में लोग झुंड के साथ एक के ऊपर एक चड़के बोली लगाते हुए देखे जा सकते हैं वही बाहर के गाड़ियों का भी आना-जाना लगातार उस थोक सब्जी मंडी में बना रहता है जिसे स्थानीय पार्षद मनोज निषाद के द्वारा नगर पालिका के सीएमओ को कई बार पत्र लिखकर निवेदन किया जा चुका है की इस थोक मंडी को मोहल्ले से दूर नगर से दूर शहर के बाहर किसी स्थान पर भेजा जाए जिससे कि घनी आबादी वाले मोहल्ले में कोरोना महामारी को फैलने से रोका जा सके लेकिन किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं किया जा रहा है वहीं वार्ड के पार्षद ने बताया कि अगर इस मोहल्ले में अगर कोरोना महामारी फैलता है तो इसकी जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ नगरपालिका के सीएमओ ही रहेंगे क्योंकि यह अधिकारी सिर्फ पैसों वालों की चिंता करते हैं गरीबों के लिए सोचने के लिए इनके पास समय नहीं है जिसकी शिकायत लगातार उच्च अधिकारियों से किया जा रहा है वही भारतीय जनता पार्टी तिल्दा शहर के मंडल महामंत्री सौरभ जैन ने शासन प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि लोगों को शासन प्रशासन के द्वारा जागरूक किया जाना चाहिए जागरूक करते हुए हल्का से सख्ती बरतने की आवश्यकता है और भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने के लिए सख्ती करने की आवश्यकता है वही नेवरा बुधवारी बाजार हाट पर अस्थाई रूप से चल रहे थोक सब्जी मंडी को शहर के बाहर रखने की व्यवस्था किया जाना चाहिए जिससे कि घनी आबादी वाले मोहल्ले में कोरोनावायरस को फैलने से रोका जा सके
