सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने व कोरोना महामारी में अधिवक्ताओं को आर्थिक पेकेज देने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय के कचहरी चौक में भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम से अधिवक्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा,विधि प्रकोष्ठ के धरना प्रदर्शन में क्षेत्रीय सांसद गुहाराम अजगले, क्षेत्रीय विधायक नारायण चंदेल, पूर्व सांसद कमला पाटले ने पहुंचकर अधिवक्ताओं की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का दायित्व है की अधिवक्ताओं को संरक्षण (सुरक्षा) अधिनियम को लागू करे और कोरोना महामारी मे अधिवक्ताओं को आर्थिक पैकेज दे,विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा ,पंकज अग्रवाल, गोपाल मिश्रा सहित और भी वकीलों ने धरना प्रदर्शन को अपनी मांगो को लेकर संबोधित किया।
धरना प्रदर्शन में काफी संख्या मे अधिवक्तागण उपस्थित थे।