किरंदुल। भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत सोमवार को किरंदुल मंडल के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया तथा भाजपा कार्यकर्त्ताएँ प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बंगाली कैम्प पहुंचकर छात्र छात्राओं को पाठ्य सामाग्री वितरित किया। इस अवसर पर डी पी मिश्रा,भावना सक्सेना,सरस्वती डेहरिया, राजेश वेप्रल,शिखा सरकार, गीता नायक,स्कूल प्राचार्य गीता दोहरे,रूप कुमार झाड़ी,आशा छालीवाल उपस्थित थे।
