भाजपा जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री ने जशपुर पहुंच कर दी युद्धवीर सिंह जूदेव को श्रद्धांजलि

सक्ति- भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा एवं जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने 30 सितंबर को विजय विहार पैलेस जशपुर पहुंचकर चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन ब्रेवरेज कारपोरेशन के पूर्व चेयरमैन स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की, तथा जूदेव परिवार के समक्ष भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले की ओर से युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, इस दौरान नगर पंचायत अड़भार के पूर्व अध्यक्ष कार्तिक राम रात्रे एवं मालखरौदा भाजपा मंडल के अध्यक्ष चंद्र कुमार चंद्रा भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, एवं शोक संतप्त जूदेव परिवार जशपुर ने भी इस अवसर पर दुख की इस घड़ी में संवेदनाएं प्रकट करने के लिए भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के पदाधिकारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *