‘भाजपा ने चोरी से हासिल की थी गोवा की सत्ता..’, राहुल गांधी का आरोप

पणजी: गोवा की 40 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को एक ही चरण में वोटिंग होनी है. गोवा में होने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) डबल इंजन की सरकार और विकास कार्यों का हवाला देते हुए वोटर्स के सामने जा रही है, तो वहीं कांग्रेस (Congress) को इस बार के चुनाव में जीत की पूरी उम्‍मीद है.

गोवा में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्‍यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा है कि कांग्रेस के सत्‍ता में आने के फ़ौरन बाद गोवा में स्‍थायी और कानूनी तरीके से खनन की योजना आरंभ की जाएगी. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, इस बार हमें पूरा बहुमत मिलेगा और हम यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल काम करेंगे, जिससे कि गोवा में कांग्रेस की ही सरकार बने.

राहुल गांधी ने आगे कहा गोवा में बेरोजगारी एक बड़ी समस्‍या बन चुकी है. गोवा का प्रत्येक युवा जानता है कि यहां पर नौकरी नहीं है. टूरिज्म की हालत क्‍या हो चुकी है, ये सब जानते हैं. गोवा में भाजपा ने पिछले पांच वर्षों से जो शासन किया है वह उन्‍होंने चोरी से हासिल किया है. गोवा के लोग कांग्रेस को ही सत्‍ता में लाना चाहते थे, मगर भाजपा ने भ्रष्‍टाचार करके पैसा देकर यहां पर सरकार बनाई थी. भाजपा ने बीते 5 सालों में विकास का कोई काम नहीं किया है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *