सातवें राउंड तक भाजपा को मिले 27911 वोट, सुनील सोनी जीत की ओर

रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। सातवें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। सुनील सोनी 13,828 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा को 27,911 और कांग्रेस को 14,083 वोट मिले हैं। इससे पहले छठवें राउंड की गिनती में भाजपा को 23107 और कांग्रेस को 11821 वोट मिले थे। तस्वीर पहले राउंड से ही साफ हो गई है। सुनील सोनी निर्णायक बढ़त की तरफ बढ़ रहे हैं। बिल्कुल टक्कर की स्थिति नहीं दिख रही। हर राउंड में भाजपा आगे है। वहीं आकाश शर्मा एक भी राउंड में आगे नहीं रहे।

भाजपा अगर इस चुनाव को जीत जाती है, तो कांग्रेस के उन चेहरों को जवाब देना मुश्किल हो जाएगा, जिन्हें उपचुनाव लड़ाने की जिम्मेदारी दी गई थी। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज अपने कांधे पर इस चुनाव को अकेले लड़ रहे थे। कांग्रेस के बाकी नेताओं का साथ वैसा नहीं मिला। आकाश शर्मा को टिकट मिलने से पहले प्रमोद दुबे, कन्हैया अग्रवाल भी दावेदारी कर रहे थे। दोनों ने अपने लिए नामांकन फार्म भी खरीद लिया था।

रायपुर के सेजबहार स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में काउंटिंग हो रही है। 19 राउंड में यहां वोटों की गिनती हो रही है। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी के सुनील सोनी और कांग्रेस के आकाश शर्मा के बीच है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई, इसके बाद EVM के मतों की गणना हो रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *