भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों के लिए मांगा वोट

किरन्दुल। किरन्दुल नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नगर में राजनैतिक पार्टी एवं निर्दलीय प्रत्याशी जमकर प्रचार में जुट गए हैं। इस बीच सोमवार भाजपा दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता नगरपालिका वार्ड क्रमांक 05 एवं 06 पहुंचकर भाजपा पार्षद प्रत्याशियों यशोदा चुन्नम आर सी नाहक के लिए प्रचार कर भाजपा के लिए वोट मांगा। साथ ही भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने घर घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।प्रचार के दौरान लोगों का अपार जनसमर्थन भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में देखा जा रहा हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *