जांजगीर-चांपा जिले के हसौद में प्रारंभ होगा नया केंद्रीय विद्यालय
सक्ती-भारत सरकार द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के हसौद क्षेत्र में नए केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति दिलाने एवं आने वाले दिनों में शीघ्र ही प्रारंभ होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने केंद्र सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भारत सरकार के शिक्षा मंत्री एवं जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगळे का आभार व्यक्त किया है
जिला अध्यक्ष चंद्रा ने कहा है कि हसौद में केंद्रीय विद्यालय प्रारंभ होने से जहां विभिन्न विकास खंडों के बच्चों को भारत सरकार की शिक्षा का समुचित लाभ मिल सकेगा, तो वही केंद्र की सरकार द्वारा केंद्रीय विद्यालयों के माध्यम से न्यूनतम शुल्क पर बच्चों को आवासीय शिक्षा एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई जाती है, साथ ही केंद्रीय विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर भी समय-समय पर विभिन्न आयोजनों के माध्यम से सहभागीता करने का अवसर प्राप्त होता है, तो वही वर्तमान में जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय में केंद्रीय विद्यालय स्थापित है,जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद गुहाराम अजगळे के माध्यम से हसौद में केंद्रीय विद्यालय खोलने को लेकर भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित शिक्षा विभाग में मांग की गई तथा इस बात का जिक्र जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजगळे ने लोकसभा सत्र के दौरान दिए गए अपने वक्तव्य में भी किया है कि उन्होंने पूर्व में भी इसकी मांग हसौद में की थी

जिलाध्यक्ष चंद्रा ने कहा है कि केंद्रीय विद्यालय प्रारंभ होने से जहां एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को मिलेगी तो वही ग्रामीण इलाकों के बच्चों में भी तेजी से शिक्षा के प्रति और अधिक रुझान बढ़ेगा, भाजपा जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि केंद्र की सरकार ने हसौद में नवीन केंद्रीय विद्यालय की प्रक्रिया प्रारंभ कर इसे अंतिम रूप दे दिया है, तथा जांजगीर-चांपा लोकसभा के सांसद द्वारा की गई मांग के अनुरूप आने वाले दिनों में यथाशीघ्र यह केंद्रीय विद्यालय प्रारंभ हो जाएगा
चंद्रा ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा शिक्षा,चिकित्सा एवं जन कल्याण के क्षेत्र में विभिन्न योजनाएं तथा सकारात्मक कार्य किए जा रहे हैं, जिसके प्रतिफल स्वरुप छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी आज केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे हैं, साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र की सरकार ने उच्च शिक्षा तथा अनेकों बड़े संस्थान प्रारंभ किए हैं, जिसका लाभ राज्य की जनता ले रही है, चंद्रा ने भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले की ओर से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि केंद्र की सरकार बिना किसी भेदभाव एवं पक्षपात के जन कल्याण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है