किरन्दुल-गुरुवार को गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत से काफी ज़्यादा सीट मिली एवं भाजपा ने रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज की। इस खुशी में किरंदुल मंडल में भाजपाइयों द्वारा मिठाई बांटकर मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा जश्न मनाई गई। एवं देर रात तक मेन मार्केट में पार्षद निधि जायसवाल द्वारा एवं गजराज कैम्प में उपस्थित सभी लोगों को मिठाईयां बांटी गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धर्मपाल मिश्रा,महामंत्री द्वेय संजीव दास,दीनानाथ ठाकुर,राजु छालीवाल,मनोज छालीवाल,प्रकाश जैन, संदीप जायसवाल,राजेश वेपरल,निमाई पाल एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
