भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस के रूप में हुए कार्यक्रम आयोजित,26 मंडलों में हुआ आजीवन सहयोग निधि का शुभारंभ

सक्ती- भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के 26 मंडलों में 11 फरवरी को अजातशत्रु पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए आजीवन सहयोग निधि का शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर- चांपा सहित सहित 26 मंडलों के मंडल मुख्यालयों में पुण्यतिथि के कार्यक्रम आयोजित किए गए ,जिसमें प्रमुख रुप से जांजगीर-चांपा जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं जांजगीर-चांपा के विधायक नारायण चंदेल मौजूद रहे तो वही डभरा मंडल में आयोजित पुण्यतिथि के कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के मंत्री एवं पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी तथा भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्र भी मौजूद रहे, चंद्रपुर मंडल में आयोजित कार्यक्रम में जहां जिला पंचायत के सदस्य एवं मंडल के प्रभारी टिकेश्वर गबेल टुकू उपस्थित रहे, तो वही डभरा मंडल में चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव ने भी उपस्थित होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की, वहीं अन्य मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों में भी भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने शिरकत करते हुए पुण्यतिथि का कार्यक्रम मनाया, तथा इस अवसर पर भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आजीवन सहयोग निधि का शुभारंभ हुआ

 

जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने निर्धारित कुपन 1000,/- 2000/-एवं यथाशक्ति सहयोग राशि पार्टी को भेंट की, तथा इस अवसर पर जहां पार्टी नेताओं ने आने वाले समय में सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर तत्परता के साथ जुड़कर चुनाव की तैयारियों में लग जाने का आग्रह किया, तो वही कार्यकर्ताओं में भी आजीवन सहयोग निधि के शुभारंभ पर काफी उत्साह देखा गया, एवं बैठकों के दौरान जहां डाटा एंट्री, सरल पोर्टल, कोविड टीकाकरण सहित अन्य संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई तो साथ ही पन्ना प्रभारियों की नियुक्ति पर भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया, एवं बैठक के दौरान विभिन्न मंडलों में वृक्षारोपण के कार्यक्रम तथा सार्वजनिक स्थलों पर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम संपन्न हुए,उल्लेखित हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में आजीवन सहयोग निधि के रूप में विगत वर्षों की भांति इस सत्र में भी दो करोड़ रुपए का लक्ष्य प्रदान किया गया है, जिसके अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ता यथाशक्ति संगठनात्मक कार्यों के बेहतर संचालन हेतु अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं

11 फरवरी समर्पण दिवस के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक मंडलों में आजीवन सहयोग निधि हेतु प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई थी, जिसके अंतर्गत सभी प्रभारी/ सह प्रभारी एवं मंडलों के संगठन प्रभारियों ने भी समस्त बैठकों में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता की, साथ ही मंडलों में मंडल के अध्यक्ष/ महामंत्री एवं मंडल कार्यकारिणी सहित मोर्चा/ प्रकोष्ठओं के पदाधिकारी सदस्यों एवं शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भी इस पुण्य तिथि कार्यक्रम में अपनी भागीदारी की, तथा आजीवन सहयोग निधि के कार्य में सहयोग प्रदान किया, वही जिले के सभी मंडलों में भाजपा भाजयुमो, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, आईटी सेल, सहित सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के लोग भी कार्यक्रमों में जुटे रहे

 

ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिला कार्यसमिति की बैठक विगत दिनों जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई थी, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल एवं पूर्व प्रदेश भाजपा महामंत्री गिरधर गुप्ता की मौजूदगी में आजीवन सहयोग निधि का शुभारंभ किया गया था, तथा आजीवन सहयोग निधि को लेकर पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को इसमें यथाशक्ति सहयोग करने का भी आग्रह किया गया था, जिसके अंतर्गत पूरे जिले में आजीवन सहयोग निधि का कार्य 22 फरवरी तक सक्रियता के साथ चलेगा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *