सांसद गुहाराम अजगळे सहित जनप्रतिनिधि गण भी हुए शामिल
सक्ति-जांजगीर-चांपा जिले में 17 सितंबर दिन- शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा ही समर्पण अभियान के तहत भाजपा जांजगीर-चांपा जिला व्यवसायी प्रकोष्ठ के द्वारा नहरिया बाबा मंदिर में महाआरती किया गया, जिसमें जांजगीर-चांपा सांसद गुहाराम आजगल्ले, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मणिकांत जिला भाजपा उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया,आशुतोष गोस्वामी अध्यक्ष नगर मंडल जांजगीर नैला, रवि मित्तल, शिशुपाल सिंह व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला
सहसंयोजक,गुलाब श्रीवास मंडल संयोजक व्यवसायिक प्रकोष्ठ जांजगीर नैला, देवा गाढ़ेवाल, विवेक सिंह (पार्षद), पलाश चंदेल जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा ,श्री गोलू महाराज , प्रदीप सोनी, पंकज अग्रवाल, नरेश थवाईत, विनय राठौर, शुभम सोनी आशीष कहरा, संतोषी दुबे जिला महामंत्री महिला मोर्चा, उषा सोनी , जिला कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा , प्रेमलता कौशिक, नगर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे
कार्यक्रम के दौरान नहरिया बाबा की महाआरती कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की गई तो वहीं सांसद एवं पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश भर में 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान का शुभारंभ कर विभिन्न प्रकार के सेवा एवं रचनात्मक कार्यों को गति दी जाएगी तथा इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में केंद्र सरकार के माध्यम से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की भी लोगों को जानकारी दी जाएगी तो वही कोविड-19 वैक्सीनेशन के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा