दक्षिण विधानसभा के छाया विधायक कन्हैया अग्रवाल के दफ्तर में मनाया गया पूर्व पार्षद का जन्मदिन

नगर निगम के पूर्व पार्षद गोवर्धन शर्मा का जन्मदिन मनाया दक्षिण विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने
सक्ती- नगर निगम रायपुर के पूर्व पार्षद, कांग्रेस नेता गोवर्धन शर्मा गोधु भैया का जन्मदिन 7 दिसंबर को रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाय, इस अवसर पर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के छाया कांग्रेस विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के पुरानी बस्ती महिला समृद्धि बाजार स्थित दफ्तर में जन्मदिन का समारोह आयोजित किया गया, इस अवसर पर काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे, तथा केक काटकर गोवर्धन शर्मा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई एवं इस अवसर पर छाया कांग्रेस विधायक कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि गोवर्धन शर्मा जी ने अपने कार्यकाल में पार्षद के रूप में अपनी सेवाएं इस क्षेत्र को दी है, तथा आज उनके जन्मदिन के इस मौके पर हम उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं, इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से आए लोगों ने भी उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की,रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के छाया कांग्रेस विधायक कन्हैया अग्रवाल के दफ्तर में आयोजित जन्मदिन समारोह में नगर निगम के पूर्व पार्षद गोवर्धन शर्मा, छाया कांग्रेस विधायक कन्हैया अग्रवाल, सुरेश बाफना, मनोज पाल, सुरेश अग्रवाल मामा, मनोज एस गोयल बागबाहरा,राजा भट्ट,महेश सोनी, सुनील शेल्के, सचिन शर्मा नागेंद्र वोरा, अतुल रघुवंशी, मुकुंद पंचाल सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे
       

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *