प्रेस क्लब किरंदुल की अध्यक्ष बने बिप्लव मल्लिक ,संजीव दास बने महासचिव

किरंदुल। लौह नगरी किरंदुल की सक्रिय पत्रकारों के सबसे बड़ी संस्था “प्रेस क्लब किरंदुल” की पुनर्गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत पत्रकार बिप्लव मल्लिक को अध्यक्ष तथा संजीव दास को महासचिव बनाया गया। क्लब की नई कार्यकारिणी में एस एच अजहर और रवि कुमार दुर्गा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली, शेखर दत्ता व किशोर जाल सह सचिव बने। कोषा अध्यक्ष की कार्यभार पत्रकार रामकृष्णा बैरागी को दी गई वही कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी  पी उषा किरण को मिली। बी रामु राव को प्रेस फोटोग्राफर की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान अध्यक्ष बिप्लव मल्लिक महासचिव संजीव दास ने कहा कि “प्रेस क्लब किरंदुल” पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और पत्रकारों के हित मे कार्य किया जाएगा।समाज के हित में हर मोर्चे पर आवाज़ को जन जन तक पहुंचाने का काम सब मिलकर करेंगे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और बधाइयां दी गई।
 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *