एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) सोशल मीडिया पर अक्सर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। ऐसे में ये कपल मंगलवार यानी 14 फरवरी को ‘वैलेंटाइन डे’ सेलिब्रेट करने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में पहुंचा। पेरेंट्स बनने के बाद इस कपल को एक साथ पहली बार स्पॉट किया गया। ऐसे में एक्ट्रेस ने कहा कि वह काफी गिल्ट में हैं।
सोशल मीडिया पर इस पावर कपल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे पैपराजी एक्ट्रेस बिपाशा से उनकी बेटी के हालचाल पूछते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बिपाशा ने बताया कि वह बहुत गिल्ट में हैं कि वह इस तरह बेटी को घर पर छोड़कर आई हैं। उन्हें कहा- मॉम गिल्ट में हूं। पहली बार मैं ऐसे देवी को घर छोड़कर आई हूं। वेलेंटाइन डे पर सबने कहा कि एक दूसरे के लिए भी समय निकालना चाहिए। बस इसलिए बाहर आई हूं।
मगर बेटी के लिए बुरा लग रहा है। वह बेटी को एक पल के लिए भी अलग नहीं करती हैं। अक्सर वह बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। बिपाशा ने बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है। ये पहली बार हैं जब कपल अपनी बेटी देवी को घर पर छोड़कर बाहर निकला है। बता दें बिपाशा अपनी बेटी का पूरा ख्य़ाल रखती हैं।