बिलासपुर: पेट्रोल 103 व डीजल 98.35 रुपये

बिलासपुर। पेट्रोल व डीजल की कीमत मे लगातार बढ़ोतरी हो रही। सोमवार को पेट्रोल प्रति लीटर 103 रुपये व डीजल 98 रिपये 35 पैसे प्रति लीटर की दर से पेट्रोल पंपों में बिक्री शुरू हुई। रसोई गैस सिलिंडर के दाम भी एक हजारबके आंकड़े से ऊपर निकल गया है।

पेट्रोल प्रति लीटर 100 रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। डीजल भी इस जादुई आंकड़े को छूने के करीब है। पेट्रोलियम पद्रस्थओं की कीमतों में लगतार रही वृद्धि का असर अब आम लोगो के जीवन पर भी पड़ने लगा है। पेट्रोल डीजल के साथ ही रसोई गैस सिलिंडर व कमर्शियल सिलिंडर की कीमतें भी बढ़ गई है। रसोई गैस एक हजार 38 रुपये व कमर्शियल सिलिंडर 2208 रुपये की दर पर एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं को आपूर्ति कर रहे हैं। रसोई गैस की कीमतों में एलपीजी निर्माता कम्पनियों द्वारा बीते चार महीने से कीमत नही बढ़ाई गई थी। पांच राज्यो के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद जैसे ही होली का त्योहार मनाकर लोग खाली हुए निर्माता कम्पनियों ने प्रति सिलिंडर 50 रुपये कीमत बढ़ा दी। एक हजार 38 रुपये की दर सिलिंडर की बिक्री एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं को कर रहे हैं। कीमतों में वृद्धि के कारण आम उपभोकताओं का बजट भी बिगड़ने लगा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *