जीएसटी क्षतिपूर्ति पर सीएम बघेल की बड़ी पहल : 17 राज्यों के सीएम को लिखा पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को महाराष्ट्र के शेगांव में आयोजित ओबीसी अधिकार सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। रवानगी से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि राज्यों को GST की क्षतिपूर्ति राशि केंद्र बंद करने जा रहा है। यह राज्यों के लिए बड़ा झटका होगा। रविवार को इसी विषय पर सीएम भूपेश बघेल ने मोदी सरकार के विरोध में ट्वीट भी किया है। साथ ही 17 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से विरोध करने की अपील की है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है कि जून, 2022 के बाद राज्यों को दी जाने वाली जीएसटी की क्षतिपूर्ति बंद कर दी जाएगी। इससे उत्पादक राज्यों को राजस्व की भारी हानि होगी। सीएम ने लिखा कि हमने केंद्र से जीएसटी क्षतिपूर्ति 10 साल तक जारी रखने या वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का आग्रह किया था। मैंने 17 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि केंद्र सरकार से क्षतिपूर्ति दस वर्ष तक जारी रखने के लिए साझा आग्रह किया जाए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *