सक्ति- 13 जुलाई को छत्तीसगढ़ के प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीनडीह विकासखंड में आगमन के दौरान जिला साहू संघ एवं तहसील साहू संघ तथा सरपंचों की मांग पर उन्होंने पूरे क्षेत्र को अनेकों सौगात दी, तथा उपरोक्त जानकारी देते हुए बम्हनीनडीह तहसील साहू संघ के अध्यक्ष एवं कृषि उपज मंडी सक्ति के अध्यक्ष रूपनारायण साहू ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की अनुशंसा पर एवं जिला साहू संघ तथा तहसील साहू संघ सहित सरपंचों की मांग पर ग्राम पंचायत बम्हनीनडीह एवं ग्राम पंचायत बिर्रा को नए नगर पंचायत बनाने की सौगात दी है
तहसील साहू संघ के अध्यक्ष रूपनारायण साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा से पूरे क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है एवं लोग वर्षों से नगर पंचायत बनने की बाट जोह रहे थे,तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सह्रदयता पूर्ण इस बड़ी सौगात को दिया है, वही रूप नारायण साहू ने बताया की जांजगीर चांपा जिले के तहसील बम्हनीडीह के ग्राम बिर्रा में जिला साहू संघ का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आयोजित था

उल्लेखित हो कि 13 जुलाई को जांजगीर-चांपा जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम के दौरान जिला साहू संघ जांजगीर- चाम्पा, रूपनारायण साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ एवम सरपंचों के द्वारा की गई मांग पर एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हसदेव नदी पर बमनीडीह मार्ग पर 7 करोड़ के पुल निर्माण हेतु स्वीकृति एवं ग्राम बिर्रा मैं सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन, जूनियर कनिष्ठ इंजीनियर कार्यालय खोलने व स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा की गई है
बड़ी सौगात देने पर तहसील अध्यक्ष रूपनारायण साहू के द्वारा मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू का धन्यवाद आभार प्रकट किया है,साथ ही आभार प्रकट करने वालों में साहू समाज के हेमंत साहू, भोला साहू , मैम साहू,अशोक साहू, राजाराम साहू, प्रेम साहू, इतवारी साहू,एकादशी साहू, रामरतन साहू, सरस्वती साहू व सरपंच गण- भुवन साहू, राजू साहू , रामबाई साहू, चंद्रिका साहू, मनीराम साहू, रुकमणी साहू, रजनी साहू, महेंद्र बाई साहू ने भी आभार व्यक्त किया है