सोने के भाव में बड़ी गिरावट, 48000 रुपये से नीचे आया रेट, चांदी भी हुई सस्ती

नये साल में सोने-चांदी के रेट में गिरावट दिख रही है। मंगलवार 4 जनवरी को सर्राफा बाजार में सोने का भाव 48000 रुपये के नीचे चला गया। सोना आज 370 रुपये गिरकर 47,963 रुपये पर पहुंच गया। सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,333 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी भी सस्ती होकर 61,462 रुपये प्रति किलो पर खुली। चांदी का रेट कल 62,255 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह चांदी में 793 रुपये की गिरावट देखने को मिली।

सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव – 47,963 रुपये

23 कैरेट सोने का भाव – 47,771 रुपये

22 कैरेट सोने का भाव – 43,934 रुपये

18 कैरेट सोने का भाव – 36,972 रुपये

14 कैरेट सोने का भाव – 28,058 रुपये

क्यों गिर रहा है भाव?

दरअसल, खरमास की वजह से देश में शादियां लगभग थम गई हैं, जिसकी वजह से पहले की तुलना में धातुओं की मांग में कमी आई है। इसका असर सोना-चांदी के भाव पर भी दिख रहा है। वहीं निवेश के लिहाज से देखें, तो कई निवेशकों ने मौजूदा समय में सोने और चांदी में बेहतर विकल्प माना है। विशेषज्ञों के मुताबिक गिरावट के वक्त में खरीद की रणनीति अपनानी चाहिए। ऐसे में सोना-चांदी के वर्तमान रेंज को खरीदारी के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *