कोरोना के एक्टिव मामलों में आई बड़ी गिरावट

देश में कोरोना मामले अब प्रतिदिन कम हो रहे हैं और इसी के चलते बीते 24 घंटे में कोरोना के केवल 1,660 नए केस मिले हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार कोरोना से 4100 लोगों की मौत हुई है। हालांकि ये आंकड़ा ज्यादा इसलिए भी है क्योंकि कई राज्यों ने कई दिनों से आंकड़े पूरे तरीके से जारी नहीं किए थे जो अब इसमें शामिल किए गए हैं। इसी के साथ कुल मौतों की संख्या भी अब 5,20,855 हो गई है। देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की बात की जाए तो 24 घंटों में 2,349 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।

17000 से नीचे पहुंचा आंकड़ा

बता दें कि कोरोना के एक्टिव मामले भी अब दिन भर दिन घटते जा रहे हैं। अब कुल एक्टिव मामलों का आंकड़ा 16,741 पर आ गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *