बड़ा हादसा! खाई में जा गिरा शादी से लौट रहा वाहन, 14 लोगों की गई जान

देहरादून: सोमवार रात उत्तराखंड में बड़ी दुर्घटना हुई। टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर मैक्स हादसे में सवार 16 में से 14 व्यक्तियों की जान चली गई। गंभीर तौर पर चोटिल चालक तथा एक अन्य शख्स को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। हादसे बुुड़म से तकरीबन तीन किमी आगे हुई बताई जा रही है। दुर्घटना के पश्चात् शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं जिससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। अभी तक दो की पहचान हो पाई है। इनमें से एक राम प्रकाश दूसरा त्रिलोक राम है।

वही अब तक प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक, मैक्स वाहन संख्या-यूके 04,टीए- 4712 में सवार सभी व्यक्ति टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में सम्मिलित होकर घर लौट रहे थे। कहा जा रहा है कि पिछली रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। सभी व्यक्ति ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के बेटे मनोज सिंह की शादी में सम्मिलित होने गए थे। ज्यादातर मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। सूचना के पश्चात् पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।

वही सभी 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। हादसे में गंभीर तौर पर चोटिल दो व्यक्तियों को इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल लाया गया है। यहां उनका प्राथमिक इलाज किया जा रहा है। इनमें से चालक की स्थिति अधिक गंभीर है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। हादसे की वजहों की अभी पता नहीं चल पाई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। कहा यह जा रहा है कि मैक्स में क्षमता से ज्यादा सवारी होने से हादसा हुआ है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *