तिल्दा-नेवरा। सरस्वती सायकिल योजना के तहत छात्राओं को सायकिल वितरण किया गया। रायपुर जिला तिल्दा नेवरा शहर के बद्रीनारायण बागड़ियां शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा नवमी के छात्राओं को सायकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष शिव अग्रवाल ,नीरज राठी गौरीशंकर सैनी ,सौरभ जैन राहूल तेजवानी, प्रकाश मेघानी के अलावा शाला के प्रचार्य डॉ राजेश कुमार चंदानी , वरिष्ठ ब्याखाता जे के जेहीआरा ,एस के सेन एस के टंडन खूबचंद कश्यप नरेन्द्र रात्रे ,चुरामन निषाद ,भी एस नेताम ,एल एन निर्मलकर, सुषमा रानी दूबे ,कांति बारा, किरण साहू ,अल्का मिश्रा , कुसुम नाग , कुसुम नेताम तरसीला, सरिता सेन अर्चना सेण्डे उपस्थित थे ,सभी विद्यालय परिवार सरस्वती सायकिल योजना के अन्तर्गत वितरण समारोह में सहभागिता निभाया ।वहीं शाला विकास समिति के अध्यक्ष शिव अग्रवाल ने छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया तो वहीं पर विद्यालय प्राचार्य ने आभार ब्यक्त किया है।
