भूपेश बघेल ने भगवान गोरखनाथ से की पूजा

रायपुर। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव प्रचार में जुटे छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को गोरखपुर स्थित गोरखपीठ पहुंचे। वहां भगवान गोरखनाथ से देश भर में सुख समृद्धि की कामना की। मुख्‍यमंत्री बघेल गोरखपीठ की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा है कि समरसता और भाईचारे की भारतीय परंपरा और संस्कृति के ध्वजवाहक‌ रहे गोरखपीठ में आज पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ इस गोरखपीठ के प्रमुख हैं। बघेल गुरुवार को गोरखपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बघेल पिछले छह दिन से उत्तर प्रदेश की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों के जीत के लिए प्रचार कर रहे हैं।

आज शाम लौटेंगे रायपुर

बघेल गुरुवार की शाम को छत्तीसगढ़ लौटेंगे। इससे पहले वे उत्तर प्रदेश दो जिले में चुनाव प्रचार करेंगे। इनमें देवरिया और महाराजगंज शामिल हैं। बघेल दोनों जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में वोट मांगेंगे। देवरिया के बंगरा बाजार, सन्नों क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। महाराजगंज के किसान डिग्री कालेज में जनसभा करेंगे। शाम को वह गोरखपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

पार्टी ने बनाया है चीफ आब्जर्वर

बघेल कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना चीफ आब्‍जर्वर बनाया है। बघेल वहां पार्टी के स्‍टार प्रचारकों की सूची में भी शामिल हैं। वहीं, मुख्‍यमंत्री बघेल के सलाहकार और कांग्रेस के राष्‍ट्रीय सचिव राजेश तिवार भी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में चुनाव की जिम्‍मेदारी सौंप रखी है। तिवारी वहां पिछले कई महीने से सक्रिय हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *