रायपुर। सांसद राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर राजधानी रायपुर आ रहे हैं। राहुल गांधी की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ को आज 4 ऐतिहासिक सौगतें मिलेगी। राहुल गांधी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनकी अगुवानी व स्वागत करेंगे। इस संबंध में शेड्यूल जारी किया गया है।
इसके मुताबिक 11 बजे मुख्यमंत्री बघेल कार से मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 11:55 बजे राहुल गांधी को साथ लेकर साइंस कॉलेज मैदान आएंगे। यहां 12 से दोपहर 3 बजे तक कार्यक्रम होंगे।
इनमें राजीव गांधी ग्रमीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ, राजीव युवा मितान क्लब योजना अंतर्गत राशि हस्तांतरण, शिलान्यास कार्यक्रम अंतर्गत छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति स्थल,नवा रायपुर सेवाग्राम, संगोष्ठी गांधी विचार प्रसंग। कार्यक्रमों के बाद 3:30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।