भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन किए

रायपुर/दिल्ली। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन किए। x में उन्होंने लिखा, महान राष्ट्रकर्मी को अंतिम प्रणाम. आपकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी. आज दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के अंतिम दर्शन कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान उनकी धर्मपत्नी जी के साथ दुःख बाँटा.ईश्वर यह दुःख सहने की सभी को शक्ति दे. बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की आयु में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। रात में ही उनका पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित आवास पर लाया गया था। कल सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार हो सकता है। कांग्रेस मुख्लालय में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।। केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि उनकी एक बेटी विदेश में हैं। उनके आने के बाद ही डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी जाएगी।

डॉ. सिंह के निधन पर पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अन्य दिग्गज नेताओं ने दुख जताया है। लोग डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद कर रहे हैं। उनको सम्मान देने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांध ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ. मनमोहन सिंह को याद करते हुे भावुक हो गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके आवास पर पहुंचकर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *