भूपेश बघेल भानुप्रतापपुर रवाना हुए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार चरम पर है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज फरसगांव और भानुप्रतापपुर में चुनावी सभा लेंगे और बड़ी घोषणा करेंगे. सीएम भूपेश बघेल भी सभा में शामिल होंगे. एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में सीएम बघेल ने घोषणा पत्र पर कहा, हमने चार गारंटी दी है. भाजपा बताए घोषणा पत्र कब जारी करेंगी. कांग्रेस की गारंटी पर जनता को भरोसा है. आज भी राहुल गांधी जनता के लिए गारंटी देने वाले हैं.

निर्वाचन आयोग में भाजपा की शिकायत पर बघेल ने कहा, चुनाव यहां निष्पक्ष हो रहा है. भाजपा अधिकारियों को डराना चाहती है, फिर भी उन्हें सफलता नहीं मिलेगी. ईवीएम में नोटा को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा, नोटा के विकल्प पर निर्वाचन आयोग को विचार करना चाहिए. कई बार जीत हार से अधिक मत नोटा को मिल जाता है. इससे चुनाव परिणाम पर असर पड़ता है. नोटा का विकल्प नहीं होना चाहिए.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *