सर्व आदिवासी समाज भवन निर्माण हेतु किया गया भूमिपूजन

किरंदुल-किरंदुल वार्ड क्रमांक 18 बालक छात्रावास के समीप सर्व आदिवासी समाज भवन बनाया जाएगा।जिसके लिए आज मंगलवार को जनप्रतिनिधियों ने श्रीफल फोड़कर भवन निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया।बता दें उक्त निर्माण कार्य के लिए शासन द्वारा 50 लाख रु की स्वीकृति दी गई है।भूमिपूजन के दौरान पार्षद राजेंद्र मृणाल राय,राजू कुंजाम,गायत्री साहू,कीर्ति राणा, राजकुमार ओयामी, बी एल तारम,किशोर कवासी,जग्गू भास्कर,नवीन केरकेट्टा,मंगल कुंजाम एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *