भोजपुरी सिनेमा की सुपरहॉट एक्ट्रेसेस में शुमार दबंग अभिनेत्री अक्षरा सिंह आज एक बड़ा नाम हैं। अक्षरा ने न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है बल्कि सोशल मीडिया पर भी अपनी धाक जमा रखी है। हाल ही में अक्षरा ‘बिग बॉस’ ओटीटी में नजर आ चुकी हैं। घर के अंदर रह कर अक्षरा ने खूब सुर्खियां बटोरीं। एक्टिंग के साथ अक्षरा सोशल प्लेटफॉर्म पर भी जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर फैंस के होश उड़ती हैं। इसी बीच अक्षरा की एक तस्वीर चर्चा में बनीं हुई है। इस तस्वीर में उनका बोल्ड अवतार देख फैंस के होश उड़े हुए हैं।
अक्षरा सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक सुपर बोल्ड तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनका हॉट लुक फैंस को सरप्राइज कर रहा हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि अक्षरा ने ब्लैक कलर का लॉन्ग कोट पहना हुआ है। इस कोट के साथ अक्षरा पैंट नहीं पहना हुआ है। इस आउटफिट में अक्षरा बेहद ही बोल्ड नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को जहां सोशल मीडिया पर कई फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं पैंट न पहनने की वजह से उन्हें काफी यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं।