रायपुर। रायपुर में हुए बहुचर्चित भावना नगर बलवा मामले में एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। बुजुर्ग राजेशचंद्र तिवारी और उनके परिवार पर हुए हमले में शामिल फरार आरोपी शानू ने आखिरकार पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। सूत्रों के अनुसार, शानू ने क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस के कुछ अधिकारियों से सेटिंग कर सरेंडर किया है। बता दें कि आरोपी शानू सोनू के बुलावे पर बाउंसरों की टीम लेकर भावना नगर पहुंचा था और वहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर तिवारी परिवार पर बर्बर हमला किया। इतना ही नहीं, मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल ले जाए जाने पर भी शानू ने पुलिस की मौजूदगी में बाउंसरों के साथ पीड़ित परिवार की बेदम पिटाई की थी।
कहा जा रहा है कि शानू ने प्लानिंग के तहत सरेंडर किया है ताकि धीरे-धीरे बाकी फरार बाउंसरों के लिए भी आत्मसमर्पण की राह आसान हो सके। अब भी 20 से 30 आरोपी बाउंसर फरार मामले में अब भी 20 से 30 आरोपी बाउंसर फरार हैं। क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। पुलिस के पास आरोपियों के छिपने के ठिकानों की भी कोई जानकारी नहीं है। खम्हारडीह थाना में इस मामले को लेकर FIR दर्ज है, लेकिन हैरानी की बात है कि कई आरोपी खुलेआम शहर में घूम रहे हैं।
खुलेआम घूम रहे आरोपी भुँडारी खुलेआम शहर में दिखाई दे रहा है। सलमान उर्फ सल्लू जिम में बॉडी बनाते हुए नजर आ रहा है। तुषार कुंदानी, अनुभव पांडे और शुभम लेखवानी को महापौर के कथित हस्तक्षेप पर क्राइम ब्रांच ने सिर्फ पूछताछ के बाद छोड़ दिया। इतना ही नहीं, जिला अस्पताल के सीसीटीवी में साफ तौर पर हमला करते हुए दिखने के बावजूद भी पुलिस ने इन आरोपियों को कड़ी कार्रवाई के बजाय केवल पूछताछ कर छोड़ दिया। क्लबों और बारों में मना रहे जश्न आरोपी शहर के क्लबों और बारों में पार्टी कर रहे हैं और पुलिस उन्हें अब भी फरार बता रही है।
भावना नगर बलवा के फरार आरोपियों की सूची
1. वसीम बाबू
2. अनुभव पांडे
3. अर्सान उर्फ गौरी
4. तुषार कुंदानी
5. मोहसिन
6. शुभम लेखवानी
7. अनस
8. अनिकेत शुक्ला
9. चिंटू
10. राजा
11. वसीम
12. कदीर