मां बनने के बाद भारती सिंह ने शेयर किया खास पोस्ट, इस चीज ने खींचा लोगों का ध्यान

मनोरंजन जगत की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) हाल ही में मां बन गई हैं। उन्होंने हस्बैंड हर्ष लिंबाचिया के साथ बेटे का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर भारती ने पोस्ट साझा करते हुए मां बनने की खबर प्रशंसकों को दी थी। अब भारती ने नया पोस्ट साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारती सिंह ने प्रेग्नेंसी के समय का एक फोटोशूट साझा किया है, जिसमें उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा है। गुलाबी रंग की ड्रेस में भारती सिंह बहुत खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन उन्होंने जो कैप्शन लिखा है, वो बहुत मजेदार है। फोटोज साझा करते हुए भारती ने कैप्शन में लिखा, ‘जो टमी में था वो बाहर आ गया है। ये बेबी बॉय है। लव यू गणपति बप्पा मोरया’। भारती के इस पोस्ट को बेहद पसंद किया जा रहा है। प्रशंसक उन्हें मां बनने की बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

ध्यान हो कि भारती (Bharti Singh) पूरी प्रेग्नेंसी के चलते अपने वर्कफ्रंट में सक्रीय रही हैं। डिलीवरी के अंतिम दिन तक भारती ने शूटिंग की है। प्रतिदिन पैपराजी भारती को शूटिंग के सेट पर स्पॉट करते थे तथा भारती के तमाम जबरदस्त वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल रहते थे। वही अब भारती सिंह के माँ बनने के बाद उनके फैंस बहुत खुश है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *