मिथुन चक्रवर्ती के गले लगकर खूब रोईं भारती सिंह

भारती सिंह अपनी कॉमेडी से पर्दे पर न सिर्फ लोगों का दिल जीत लेती हैं, बल्कि वह हर किसी को गुदगुदाने के लिए मजबूर भी कर देती हैं। पर्दे पर भारती सिंह जितनी कॉमेडी करती हैं, असल जिंदगी में वह उतनी ही भावुक हैं। जब भी उनके परिवार से यह शादी-शुदा जिंदगी से जुड़ी कोई बात होती है, वह तुरंत ही भावुक हो जाती हैं। हाल ही में मेकर्स ने शो का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें कॉमेडियन भारती सिंह मिथुन चक्रवर्ती से बात करके उन्हें गले लगाते हुए फफक-फफक कर रो रही हैं।

भारती सिंह ने मिथुन चक्रवर्ती के बारे में कही ये बात

कलर्स द्वारा शेयर किया गया भारती सिंह और मिथुन चक्रवर्ती का यह वीडियो दिल छू लेने वाला है। इस वीडियो में भारती सिंह सेट पर टोकरी में कई हार्ट वाले टॉय मंगवाती हैं और मिथुन दा से कहती हैं कि आपको आज पूरी छूट है आप आज जिसे दिल देना चाहते हैं दे सकते हैं। मिथुन दा करण जौहर से लेकर सुरभि चंदना एयर परिणीती चोपड़ा सहित कई लोगों को दिल देते हैं। जिसमें भारती उनका पूरा साथ देती हैं। भारती ने कहा, ‘आज मैं इस शो में जो भी हूं, लोग मेरी बातों पर अगर हंस रहे हैं, तो सिर्फ दादा की वजह से’। जिसके बाद मिथुन दा अंत में बचा हुआ दिल कॉमेडियन भारती सिंह को देते हैं।

मिथुन दा के गले लग खूब रोईं भारती सिंह

भारती सिंह मिथुन दा से अपने दिल की बात शेयर करते हुए कहती हैं, ‘दादा आप इतने बड़े सुपरस्टार हैं, मैं शो में आपके साथ इतनी मस्ती की है। लेकिन आपने उसे हमेशा सपोर्ट किया है, क्योंकि अगर आप सपोर्ट नहीं करते तो मेरा एक पंच नहीं फूटता। मिथुन दा के लिए अपने मन की फीलिंग जाहिर करते हुए भारती सिंह के आंसू छलक गए, जिसे बड़े ही प्यार से मिथुन चक्रवर्ती ने पोछा और अभिनेत्री को अपने गले से लगा लिया। इस दौरान पूरे सेट का माहौल इमोशनल हो गया। मिथुन दा की आंखें भी शो खत्म होने पर नम हो गईं। हुनरबाज में भारती सिंह को जज की कुर्सी पर बिठाकर मिथुन चक्रवर्ती ने उन्हें ग्रैंड सैल्यूट दिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *