बोर्ड की परीक्षाओं में चंद्रपुर के प्रतिष्ठित विद्यालय सरस्वती अंग्रेजी माध्यम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी

समलाई बाल कल्याण समिति द्वारा वर्ष 2005 से संचालित है विद्यालय

सक्ति-चंद्रपुर नगर के सरस्वती अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ने छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणामों में इतिहास रच दिया है ज्ञात हो कि चंद्रपुर अंचल में सरस्वती अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की स्थापना समलाई बाल कल्याण समिति द्वारा सन 2005 में की गई थी और स्थापना से अब तक हुई सभी बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों का परिणाम शत प्रतिशत रहा है, अर्थात बोर्ड कक्षाओं में इस विद्यालय से अभी तक कोई विद्यार्थी अनुत्तीर्ण नहीं हुआ है इस वर्ष भी इस रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए कक्षा दसवीं के सभी बच्चों ने प्रथम श्रेणी से पास कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है

जिसमें सभा सबानाज खातून(पिता-एम. डी. नसीम खान) ने 94% के साथ प्रथम स्थान, ऋषि अग्रवाल(पिता- गोविंद अग्रवाल)93% के साथ द्वितीय, एवं साक्षी पटेल (पिता-श्री कुबेर चरण) 92% के साथ तृतीय स्थान, खुशी देवांगन (पिता- भुनेश्वर देवांगन) 91% के साथ चतुर्थ स्थान एवं राज पटेल (पिता- गणेश राम) 91% के साथ पंचम स्थान पर रहे

   

उच्चतर माध्यमिक के परीक्षा परिणामों में विद्यालय की ममता चंद्रा (पिता- स्व.मोटेलाल चंद्रा) ने 86% अंकों के साथ संपूर्ण नगर में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार को गौरवान्वित किया है, 84% अंकों के साथ हेमेंद्र मैत्री(पिता- सनत मैत्री) द्वितीय एवं 82% अंकों के साथ संजना पटेल (पिता- गयाराम पटेल) 81% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही

कक्षा के 47 में से 45 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय परिवार एवं समिति को गौरवान्वित महसूस कराया, समलाई बाल कल्याण समिती के अध्यक्ष, व्यवस्थापक, सदस्यों सहित प्राचार्य ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को उनके इस प्रदर्शन पर बधाइयां प्रेषित की

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *