बेमेतरा : कलेक्टर ने किया शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ

बेमेतरा, जिले मे राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तग्रत शिशु संरक्षण माह आज 4 मार्च से 8 अप्रैल 2022 तक मनाया जायेगा। कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने आज बेमेतरा के विद्यानगर पिकरी मे इस अभियान का शुभारंभ किया। जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि शिशु संरक्षण माह के दौरान बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जायेगी। विटामिन-ए की खुराक जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों मे निःशुल्क उपलब्ध होगी। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों मे बच्चों को विटामिन-ए सीरफ, आयरन सीरफ, बच्चों का वजन तथा आंगनबाड़ी स्थित केन्द्रों में सम्पूरक पोषण आहार की सेवाओं का हितग्राहियों की पात्रता और पोषण तत्वों की आवश्यकता के अनुरुप उपलब्ध कराना एवं अति गम्भीर कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर पोषण पूनर्वास केन्द्रों मे पोषण आहार की प्रदायगी समेत संक्रमण के उपचार के लिए तत्काल व्यवस्था की जा रही है।  स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं अन्य विभागों के समन्वय से इस अभियान को सफल बनाया जायेगा। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानिन, महिला समिति, ग्राम पंचायत और गैर शासकीय संस्थाओं का सहयोग आवश्यकतानुसार लिया जायेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *