‘पृथ्वीराज’ की रिलीज से पहले निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने हासिल किया बड़ा मुकाम, मिला पद्मश्री पुरस्कार

सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री अवॉर्ड का वितरण हो चुका है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कला, खेल, साहित्य, सैन्य बल और सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को पद्मश्री, पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिसमें बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों को भी सम्मानित किया गया है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी फिल्म में सामाजिक चेतना जगाने वाले निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी को राष्टपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री अवॉर्ड देकर सम्मानित किया है।

वहीं, चंद्रप्रकाश द्विवेदी के अलावा सिंगर सोनू निगम को भी पद्मश्री अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया है। इस पद्मश्री पुरस्कारों को एलान 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत सरकार द्वारा किया गया था।

चाणक्य से बनाई पहचान

बता दें, राजस्थान के सिरोही में जन्मे फिल्म निर्देशक और स्क्रीप्ट राइटर चंद्रप्रकाश द्विवेदी को फिल्म जगत में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले अपने दौर के फेमस धारावाहिक चाणक्य के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने साल 19991 में प्रसारित होने वाले टीवी शो चाणक्य को निर्देशित किया था और चाणक्य का मुख्य किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने एक और महाभारत, उपनिषद गंगा, मुत्युंजय जैसे टीवी शो का भी निर्देशन किया है।

चंद्रप्रकाश द्विवेदी का करियर

टीवी शो में अपनी मुख्य निर्देशक के रूप में पहचान बना चुके चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई हिट फिल्मों का निर्माण किया है, जिसमें पिजंरा, द लेजेंड कुणल, जेड प्लस जैसी फिल्में शामिल हैं। लेकिन उन्होंने पहचान फिल्म मोहल्ला अस्सी से मिली। इस फिल्म में अभिनेता सनी देओल और निमरत कौर ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। इस फिल्म की कहानी वाराणसी के घाटों पर पंडों और आने वाले यात्रियों के इर्द-गिर्द घूमती है। साथ ही फिल्म में अयोध्या में मंदिर के लिए हुए संघर्ष को दिखाया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *