आज होगा बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार

80 और 90 के दशक में भारतीय सिनेमा में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का कई स्वास्थ्य समस्याओं के बाद मंगलवार रात 11:40 बजे के आसपास निधन हो गया। आप सभी को बता दें कि उनकी उम्र महज 69 थी और उनके निधन से पूरी दुनिया में मातम छाया रहा। आप सभी को बता दें कि अस्पताल के निदेशक डॉ. दीपक नामजोशी द्वारा दिए बयान को माने तो, “लाहिड़ी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को उनके घर बुलाया। उन्हें अस्पताल लाया गया। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं, जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई।”

वहीं दूसरी तरफ आधिकारिक बयान को देखे तो परिवार के सदस्यों ने उल्लेख किया कि दिवंगत संगीतकार का अंतिम संस्कार 17 फरवरी यानी आज किया जाएगा। आज यानी गुरुवार की सुबह, बप्पा और उनका परिवार, अपने पिता के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। आप सभी को बता दें कि जैसे ही परिवार के सदस्य बप्पा और अन्य को लेने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे, बप्पा भावुक हो गए।

आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि परिवार ने बप्पी लाहिड़ी के अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जी हाँ और उनका अंतिम संस्कार गुरुवार यानी आज मुंबई स्थित विले पार्ले श्मशान घाट पर किया जाएगा। मिली खबर के अनुसार अंतिम क्रिया की विधि लाहिड़ी हाउस में सुबह 9 बजे के बाद से यानी अब शुरू होने वाली हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *