विद्यालय की भूमि पूजन पर रोक

नगर पंचायत जैजैपुर में बालक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भूमि पूजन किया जाना था जहां पर जैजैपुर के तहसीलदार लक्ष्मीकांत कोरी ने भूमि पूजन पर रोक लगाया और वहीं पर जो लगा हुआ पंडाल को उखाड़ने की बात कही यहां पर नगर पंचायत जैजैपुर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। लेकिन शासन के निर्देश का हवाला देते हुए जयजयपुर के तहसीलदार लक्ष्मीकांत कोरी ने किसी प्रकार की भूमि पूजन न उद्घाटन ना शिलान्यास कहने की बात को लेकर रोक लगाया। यदि आप लोग किसी प्रकार से शासकीय आदेश का उल्लंघन करोगे तो आप लोगों के खिलाफ कार्यवाही किया जाएगा। बालक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयजयपुर नवीन कॉलेज के सामने भूमि पूजन था। वह आज ऐसा लगता है कि राजनीतिक षड्यंत्र के कारण भूमि पूजन नहीं हो सका। अब आने वाले समय में यह देखा जाएगा की जयजयपुर विधानसभा क्षेत्र में कहां-कहां पर भूमि पूजन ,उद्घाटन ,धरना ,रैली में क्या प्रतिबंध लगाते हैं देखने वाली बात आएगी जहां पर हमारे नगर पंचायत जैजैपुर के सोनसाय देवांगन के द्वारा भूमि पूजन किया जाना था रोक लगने से नगर वासियों में मायूसी दिखाई दी। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन का है या किसी नेता का दबाव आने वाले समय में इसका खुलासा हो सकेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *