गिट्टी लोड हाइवा ने मारी ठोकर, मामा-भांजा की हुई दर्दनाक मौत

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के बिहारपुर से लगे मध्यप्रदेश की सीमा में आज सुबह सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार मामा-भांजा की मौत हो गई। मोटरसाइकिल में सवार महिला को गंभीर चोट आई है उसे सिंगरौली के अस्पताल ले जाया गया है। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपनी बहन और भांजा को छोड़ने ससुराल ग्राम पेंडारी(बिहारपुर) छोड़ने आ रहा था।उसी दौरान गिट्टी लोड बेकाबू हाइवा ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पेंडारी निवासी कृष्णा बैस की पत्नी कुछ दिनों पहले अपने बेटे के साथ मायके ग्राम मध्यप्रदेश के हररहवां गई थी।शुक्रवार की सुबह वह भाई और बेटे के साथ मोटरसाइकिल से ससुराल लौट रही थी।मध्यप्रदेश की सीमा से लगे बिहारपुर के नवाटोला अंतरराज्यीय चेक पोस्ट से महज 500 मीटर की दूरी पर झाझ गांव के नजदीक बिहारपुर की ओर से जा रही गिट्टी लोड हाइवा ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मामा व भांजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अपनी बहन को बाइक से ससुराल छोड़ने जा रहे युवक हेलमेट नहीं पहना था। महिला को गंभीर चोट आई है।जिसे उपचार के लिए सिंगरौली के अस्पताल ले जाया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *