किरंदुल। लौहनगरी किरंदुल में संचालित पत्रकारों की संस्था बैलाडीला प्रेस क्लब का वार्षिक मिलन एवं सम्मान समारोह बुधवार एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के मंगल भवन में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। सर्वप्रथम बैलाडीला प्रेस क्लब के वार्षिक सम्मेलन के मुख्य अतिथि एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक संजीव साही ,विशिष्ट अतिथि किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष रूबी सिंह ,आर्सेलर मित्तल के महाप्रबंधक वाई राघवेल्यु ,एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की कार्मिक प्रमुख के एल नागवेणी ,हाइवे चैनल के संपादक देवशरण तिवारी ,इंटक के सचिव ए के सिंह ,एनएमडीसी एसटी एससी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बी एल तारम ,थाना प्रभारी संजय यादव ,यातायात थाना प्रभारी दंतेवाड़ा प्रहलाद साहू ,सीएमओ पालिका शशिभूषण महापात्र एवं समस्त अतिथियों ने माँ सरस्वती के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।तत्पश्चात सभी उपस्थित अतिथियों का पुष्प गुच्छ ,शाल के साथ साथ प्रेस क्लब के मेमोंट से सम्मान किया गया।वार्षिक सम्मेलन के दौरान नगर के परियोजना विद्यालय ,केंद्रीय विद्यालय ,प्रकाश विद्यालय ,शासकीय विद्यालय,डीएवी स्कूल में बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के साथ साथ नगर की सभी सामाजिक संस्थाओं के सामाजिक कार्यकर्ताओं ,पत्रकारिता जगत से वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण बैरागी ,योग के क्षेत्र ,खेलकूद के क्षेत्र में नगर का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों, के साथ साथ पिछले साल नगर में आई प्राकृतिक आपदा के समय प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने वाले एनएमडीसी प्रबंधन के सिविल विभाग ,नगर पालिका के कर्मचारियों ,पुलिस विभाग के जवानों ,एवं पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी की टीम का भी बैलाडीला प्रेस क्लब के द्वारा मेमोंट प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गीतों की प्रस्तुति दे कर अतिथियों का दिल जीत लिया। इस दौरान बैलाडीला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र सक्सेना ,सचिव अरुण शर्मा ,कार्यालय सचिव शेखर दत्ता ,के रघु ,सुनीता साहू ,अब्दुल हमीद सिद्दीकी ,किशोर जाल ,लखन दुर्गा ,बी उद्देश्य ,तपन दास ,आकाश गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे ।कार्यक्रम का मंच संचालन सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश साहू ने किया ।