किरंदुल-मई दिवस के उपलक्ष्य में एसकेएमएस यूनियन के तत्वाधान में राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।जिसमें छतीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों के 16 टीमों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार देर शाम कड़मपाल बनाम बड़े तुमनार के मध्य मैच खेला गया और इस रोमांचक मुकाबले में बड़े तुमनार की टीम विजयी रहीं।दूसरा मैच खैरागढ़ बनाम गदापाल के बीच खेला गया जिसमें खैरागढ़ विजयी रहा। इस मौके पर मुख्य अतिथि पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कर्ण कुमार उइके,विशिष्ट अतिथि अरुमोय विश्वास,एसकेएमएस सचिव राजेश संधू , अध्यक्ष के साजी उपस्थित थे।
