सोनम कपूर की वायरल तस्वीरों में बैकग्राउंड पेंटिंग ने खींचा लोगों का ध्यान

सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अक्सर बेबी बंप के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस का दिल चुरा लेती हैं। फैंस भी अभिनेत्री की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाते हैं। लेकिन हाल ही में सोनम कपूर की बढे हुए वजन के साथ कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें एक बार फिर से उनका बेबी बंप के साथ खूबसूरत और स्टाइलिश लुक देखने को मिला, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी जरुर होगी कि इस बार सोनम ने नहीं बल्कि उनके बैकग्राउंड में लगी पेंटिंग ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

सोनम कपूर की यह वायरल तस्वीरों को देखने के बाद फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। उन्होंने इन तस्वीरों में ब्लैक ड्रेस पर ब्लैक लैदर जैकेट पहना हुआ है, जिसके साथ उन्होंने गोल्ड की ज्वेलरी पहनी है, जिसमें एक्ट्रेस का स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है। लेकिन उनके लुक को छोड़कर सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के बैकग्राउंड में लगी पेंटिंग की चर्चा कर रहे हैं। दरअसल सोनम कपूर की इन वायरल तस्वीरों के बैकग्राउंड में एक घोड़े की पेंटिंग लगी हुई है, जिसे देखकर लोगों को फिल्म वेलकम के ‘मजनू भाई’ की याद आ गई और इस पोस्ट पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

इन वायरल तस्वीरों में लगी बैकग्राउंड पेंटिंग को देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा, ‘पीछे की पेंटिंग मजनू भाई ने बनाई है। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मजनू भाई की पेंटिंग देखी मैंने’। सोनम कपूर की इन वायरल तस्वीरों को अब तक 1 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं। आपको बता दें कि अनिल कपूर के मजनू भाई के किरदार को खूब पसंद किया गया था, जिसे पेंटिंग करने का बहुत शौक होता है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *