हैदराबाद : श्री.बी विश्वनाथ 1996 बैच के आईआरएसएस अधिकारी ने मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ), एनएमडीसी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। भारतीय रेलवे भंडार सेवा (आईआरएसएस) के अधिकारी के रूप में उन्होंने आरसीआईएल, तत्कालीन आंध्र प्रदेश राज्य सरकार के सिंचाई विभाग में कार्य कर चुके हैं। विश्वनाथ कॉर्पोरेट समन्वय, ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के रखरखाव, सिस्टम एकीकरण, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन, पूंजी बजट, परियोजना निगरानी और कार्यान्वयन में काफी अनुभवी है। उन्हें फॉरवर्ड और रिवर्स ऑक्शन, ई-खरीद और विक्रय, पोस्ट कॉन्ट्रैक्ट प्रबंधन इत्यादि में बेहद काफी जानकारी है।
इससे पूर्व, वे दक्षिण मध्य रेलवे में सतर्कता अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं और सामग्री प्रबंधन तथा आरपीएफ में कई प्रणाली सुधार पद्धतियों को भी लागू किए हैं।
उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से एम.टेक पूरा किए तथा आईसीएलआईएफ, कुआ-लालम्पपुर, आईएनएसईएडी, सिंगापुर तथा आईएसबी, हैदराबाद में प्रबंधन प्रशिक्षण मॉड्यूल में भाग ले चुके हैं।