आयुष्मान खुराना पहुंचे बाबा महाकाल की शरण में

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में लोगों की बहुत आस्था है। मंदिर में हमेशा से ही प्रसिद्ध उद्योगपति, नेता, अभिनेता और खिलाड़ी बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आते रहते हैं। महाकाल लोक बनने के बाद बाबा महाकाल की शरण में वीआईपी भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है।

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार की रात बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर आयुष्मान खुराना आर्शीवाद लेने पहुंचे। उन्होने बाबा महाकाल की पूजा अर्चना कर बाबा का आर्शीवाद लिया। साथ ही नंदी के कान में अपनी मन की बात भी कही।

बॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्टर आयुष्मान खुराना शुक्रवार की रात करीब 9 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने चांदी द्वार से महाकाल के दर्शन करें। यहां पंडित राम गुरु और विपुल चतुर्वेदी ने उनसे पूजा करवाई। जिसके बाद अभिनेता आयुष्मान खुराना ने नंदी हाल में बैठकर कुछ देर बाबा की आराधना की। इसके बाद खुराना ने परंपरा के अनुसार नंदी के कान में अपनी विश कही। अभिनेता के साथ उनका स्टाफ भी मौजूद था।

पूजा के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा किए बिना ही वे इंदौर में हो रही शूटिंग के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ सांसद प्रतिनिधि कपिल कटारिया और रोहित जैन भी मौजूद रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *