21 साल पहले आयुष्मान खुराना को हुआ था ताहिरा कश्यप से प्यार

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप बॉलीवुड के सबसे चर्चित में से एक हैं। दोनों अक्सर पोस्ट शेयर कर एक दूसरे के लिए खुलकर प्यार जाहिर करते रहते हैं। अब 15 मार्च को उनके रिश्ते को 21 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर ताहिरा ने सोशल मीडिया पर प्यार भरी तस्वीर और पोस्ट साझा किया है।

इस तस्वीर को ताहिरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फोटो में ताहिरा आयुष्मान को हग करते हुए दिख रही हैं, जबकि अभिनेता सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने अपने रिश्ते को 21 साल पूरे होने की खुशी जाहिर करते हुए केक की भी तस्वीर शेयर की है। जिस पर हैप्पी डेटिंग एनिवर्सरी लिखा हुआ नजर आ रहा है।

इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, यादें बनाने के 21 साल पूरे। हम अभी भी लड़ रहे हैं और हम एक-दूसरे को प्यार भी करते हैं, जैसे साल 2001 में करते थे। आयुष्मान आप ही केवल मुझे प्रतियोगिता के दौरान सर्वश्रेष्ठ साबित हो सकते हो हमेशा के लिए हैप्पी डेटिंग एनिवर्सरी। ताहिरा कश्यप की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *