एपीएल,बीपीएल कार्ड धारक अपने राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लेकर उपस्थित हो बनवा सकते है आयुष्मान कार्ड
सक्ती-शासन की महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत छूटे हुए एपीएल एवं बीपीएल सभी लोगों का कार्ड नगर पालिका परिषद शक्ति के कार्यालय में 25 फरवरी से 2 मार्च तक कार्यालयिन समय में बनाया जाएगा, उक्तआशय की जानकारी देते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी सक्ती मिथिलेश अवस्थी ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी 18 वार्डों के ऐसे नागरिक जो कि एपीएल, बीपीएल, या कि शासन द्वारा निर्धारित अन्य पात्रता के अंतर्गत आते हैं, जिनका आयुष्मान योजना के अंतर्गत कार्ड नहीं बन पाया है, वे अपने राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लेकर उपरोक्त अवधि में नगरपालिका कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं, तथा ऐसे सभी छूटे हुए लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा, नगर पालिका अधिकारी शक्ति ने समस्त नागरिकों को इस आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ लेने की अपील की है, उल्लेखित हो कि आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत शासन द्वारा अलग-अलग श्रेणी के तहत 50000/-पचास हजार रुपये एवं 500000/-पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधा का लाभ प्रदान किया जाता है, तथा शासन के द्वारा चिन्हाकित एवं निर्धारित चिकित्सालयों में इस योजना के तहत जरूरतमंद व्यक्ति इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं, तथा नगरपालिका क्षेत्र शक्ति के सभी सामान्य परिवार, बीपीएल परिवार, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार जो अभी तक अपना आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा पाए हैं,वे सभी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं
