आयरा खान ने बनाया बॉयफ्रेंड के हाथ पर टैटू, इस एक्ट्रेस ने किया कमेंट

अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा खान हमेशा ही सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर रहती हैं लेकिन अपनी निजी जिंदगी के चलते वह सुर्ख़ियों का हिस्सा बनी रहती हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि आयरा अपने पिता आमिर खान के फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे को डेट कर रही हैं। जी दरअसल उन्होंने इसी साल वेलेंटाइन वीक में अपने और नुपुर शिखरे के रिश्ते को खुलकर कबूल किया था और उसके बाद से ही वह अपने बॉयफ्रेंड नुपुर के साथ तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

अब हाल ही में दोनों के रिश्ते को पूरा एक साल हो गया है और इस दिन को स्पेशल बनाते हुए आयरा के बॉयफ्रेंड नुपुर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में आयरा नुपुर के हाथ पर टैटू बना रही हैं। अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वैसे आयरा और नुपुर के इस वीडियो पर एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने भी कमेंट किया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में आयरा अपने बॉयफ्रेंड के हाथ पर टैटू बना रही हैं और वह ‘एंकर’ का डिजाइन बनाती नजर आ रही हैं। अपने इस वीडियो के साथ नुपुर ने कैप्शन में लिखा है, ‘क्योंकि मैं मदद नहीं कर सकता हूं। एक साल बाद, जब आपने मुझे मेरा टैटू दिया। इसके लिए धन्यवाद आयरा खान। आप कितनी अद्भुत हैं। कौन कहेगा कि, यह आपका पहला टैटू है।’
इस वीडियो पर आयरा खान ने तीन कमेंट किए। अपने पहले कमेंट में आयरा खान ने लिखा, ‘आई लव यू, अब आ जाओ और मुझे अपना एंकर दे दो।’ दूसरे कमेंट में आयरा खान ने लिखा, ‘तो तुम पूरे समय यही कर रहे थे, मेरा वीडियो ले रहे थे?’ वहीं, अपने तीसरे कमेंट में आयरा खान ने काफी सारी इमोजी शेयर कीं। बात करें फातिमा सना शेख की तो उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, ‘तुम लोग सबसे प्यारे हो।’ वैसे वाकई में आईरा ने कमाल कर दिया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *