पेड़-पौधों के बीच खुद को ऐसे छिपाती दिखीं आयशा शर्मा

फिल्म सत्यमेव जयते से सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री आयशा शर्मा एक्टिंग के साथ अपने बोल्ड अंदाज को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अक्सर बोल्ड और हॉट तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। एक बार फिर से आयशा शर्मा ने अपने बोल्ड अंदाज से इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है। उनकी नई बोल्ड तस्वीरें काफी चर्चा में हैं।

आयशा शर्मा ने सोशल मीडिया पर मोनोकनी में अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीरों में उनका हॉट और बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। आयशा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। आयशा शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोनोकनी में अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं।

आयशा शर्मा की यह तस्वीरें गोवा की हैं। इन तस्वीरों में वह छोटे पेड़-पौधों के बीच में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में आयशा शर्मा ने व्हाइट कलर की मोनोकनी पहनी हुई है। साथ ही एक बड़ी हैट भी लगाई हुई है। इन तस्वीरों में आयशा शर्मा बोल्ड अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं, जिसमें उनका हॉट अंदाज देखते ही बन रहा है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के यह सभी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

आयशा शर्मा के फैंस उनकी हॉट और बोल्ड तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आयशा शर्मा ने अभी तक फिल्म सत्यमेव जयते में ही मुख्य भूमिका अदा की है। उनकी यह फिल्म साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म में आयशा शर्मा के साथ अभिनेता जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *