लहंगा और चोली में भाईजान की ‘मुन्नी’ का जबरदस्त लुक

बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान खान की ‘मुन्नी’ को जिसने भी देखा वो उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गया। फिल्म में ‘मुन्नी’ का किरदार हर्षाली मल्होत्रा ने निभाया था। बीते 8 वर्षों में हर्षाली काफी बदल चुकी हैं। लेकिन उनके अंदर आए ये परिवर्तन अच्छे हैं। वो सोशल मीडिया पर भी फोटोज-वीडियोज के महद्यम से तहलका मचाती रहती हैं।

वही अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो साझा किया है, जिसमें वो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाने झुमका गिरा पर डांस करती नजर आई। बॉलीवुड सॉन्ग पर उन्होंने इतनी खूबसूरती और अदा के साथ डांस किया कि प्रशंसक उन पर दिल हार बैठे। लहंगा और चोली में भाईजान की ‘मुन्नी’ का लुक भी बहुत जबरदस्त का रहा। देसी अंदाज में वो झुमका गिरा गाने पर डांस करके छा गईं।

 

 

वही वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा- ये पक्का हीरोइन बनेगी। दूसरे ने लिखा- मुन्नी आज भी बेहद क्यूट है। वही कई सारे प्रशंसक हार्ट और फायर इमोजी बनाकर उन पर प्यार लुटा रहे हैं। बात यदि वर्कफ्रंट की करें, तो हर्षाली ‘बजरंगी भाईजान’ के बाद किसी फिल्म में दिखाई नहीं दी हैं। प्रशंसकों को उनके कमबैक का बेसब्री से इंतजार है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *