अभाव फाउंडेशन द्वारा जागरूकता सत्र का आयोजन,युवाओं को विभिन्न विषयों पर दी गई जानकारी

किरंदुल। किरंदुल विद्यानगर स्थित शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार अभाव फाउंडेशन द्वारा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों और युवाओं को पॉक्सो अधिनियम, साइबर अपराध तथा संवैधानिक अधिकारों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।इस सत्र के दौरान प्रतिभागियों को उनके अधिकारों,सुरक्षा उपायों और संबंधित कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा बच्चों एवं युवाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाना रहा। इस सत्र का संचालन अभाव फाउंडेशन की सदस्य मिताली वर्मा द्वारा किया गया।कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *