अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा मातृ एवं शिशु कल्याण परियोजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम

अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा मातृ एवं शिशु कल्याण परियोजना के अंतर्गत गर्भवती माताओं एवं उनके परिवारजनों के लिए संस्थागत प्रसव विषय पर जागरूकता कार्यक्रम उपस्वास्थ्य केन्द्र झीपन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयंत्र प्रमुख राजेश कुमार एवं मानव संसाधन प्रमुख करन मिस्त्री के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

उपस्वास्थ्य केन्द्र झीपन के सीएचओ महेश्वरी साहू एवं आरएचओ धनेश्वर सेन एवं कमलेश्वरी तिवारी ने प्रतिभागियों को सुरक्षित प्रसव , नियमित एएनसी जांच , संतुलित आहार एवं समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व की जानकारी दी गई।

सभी प्रतिभागी होने वाले माता पिता को बैज एवं क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया तथा प्रत्येक गर्भवती माता को उपहार प्रदान इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच संतोष वर्मा एवं उपसरपंच दीपक मनहरे एवं मितानिनों की गरीमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को सांस्कृतिक स्वरूप देने हेतु स्थानीय सांस्कृतिक गर्भवती महिलाओं के लिए पारंपरिक”साधौरी रस्म”का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में 74 से अधिक होने वाले माता पिता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ग्रामीण परिवारों को अस्पताल में सुरक्षित प्रसव के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर प्रमुख विनोद श्रीवास्तव तथा अधिकारी ज्योत्सना पति एवं सीएसआर टीम से सुरेंद्र कुमार यादव, हेमलता ध्रुव, सुनीता निषाद, साहिल बांधे, गुमान साहू का विशेष योगदान रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *